Advertisement
Advertisement
Advertisement

आईटीबीपी ने लगातार तीसरी बार नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप जीती

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की केंद्रीय आइस हॉकी टीम ने आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित पुरुषों की राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप-2023 जीत ली है। लेह, लद्दाख में आयोजित इस प्रतियोगिता का यह 12वां संस्करण था।

Advertisement
IANS News
By IANS News February 05, 2023 • 19:04 PM
ITBP won the National Ice Hockey Championship for the third time in a row
ITBP won the National Ice Hockey Championship for the third time in a row (Image Source: IANS)

नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की केंद्रीय आइस हॉकी टीम ने आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित पुरुषों की राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप-2023 जीत ली है। लेह, लद्दाख में आयोजित इस प्रतियोगिता का यह 12वां संस्करण था।

जानकारी के मुताबिक, आईटीबीपी की टीम ने फाइनल में लद्दाख स्काउट्स को 1-0 के स्कोर से हराया। यह लगातार तीसरी बार है, जब पर्वतीय प्रशिक्षित बल आईटीबीपी ने इस प्रमुख राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप को जीता है। दुनिया के सबसे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में से एक लद्दाख के आइस हॉकी रिंक में आयोजित इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देश की शीर्ष आइस हॉकी टीमों ने भाग लिया था।

एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आईटीबीपी देश में साहसिक खेलों में अग्रणी रही है और देश में पर्वतारोहण और संबद्ध खेलों का एक अद्वितीय रिकॉर्ड धारण करती है। इसी कड़ी में आईटीबीपी ने लगातार तीसरी बार नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप जीती है।

जानकारी के मुताबिक, आईटीबीपी की टीम ने फाइनल में लद्दाख स्काउट्स को 1-0 के स्कोर से हराया। यह लगातार तीसरी बार है, जब पर्वतीय प्रशिक्षित बल आईटीबीपी ने इस प्रमुख राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप को जीता है। दुनिया के सबसे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में से एक लद्दाख के आइस हॉकी रिंक में आयोजित इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देश की शीर्ष आइस हॉकी टीमों ने भाग लिया था।

Also Read: क्रिकेट के अनसुने किस्से

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed


Advertisement
TAGS
Advertisement