29वीं सब-जूनियर नेशनल सेपक टाकरा चैंपियनशिप का आयोजन जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हो रहा है। इस चैंपियनशिप में 30 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 800 से ज्यादा खिलाड़ी और कोच शामिल हुए हैं।
चैंपियनशिप में जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व कर रहे नुमान सोफी ने बताया कि रविवार को टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। यह टूर्नामेंट 6 सितंबर से 10 सितंबर तक खेला जाएगा। नुमान ने 'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए बताया, "हम इस टूर्नामेंट को जम्मू-कश्मीर यही सोचकर लेकर आए हैं कि इस खेल को यहां ज्यादा खेला या इसका आनंद नहीं लिया जाता है। हम चाहते हैं कि इस खेल को जम्मू-कश्मीर में सेलिब्रेट किया जाए, क्योंकि यह एक मशहूर खेल है। यह खेल मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स द्वारा मान्यता प्राप्त खेल है। इसके साथ ही एशियन गेम्स और खेलो इंडिया की स्कीम में भी यह खेल शामिल है। ऐसे में हमारी यही कोशिश है कि श्रीनगर में भी यहां बच्चे इस खेल को समझे और इसका लुत्फ उठाएं।"