jeev milkha singh induan golfer. (Image Source: IANS)
अनुभवी भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने दूसरे राउंड में तीन ओवर 74 का निराशाजनक कार्ड खेला और पीजीए टूर चैंपियंस क्वालीफाइंग टूर्नामेंट (अंतिम चरण) में 2023 सत्र के लिए पांच टूर कार्ड हासिल करने की रेस में पिछड़ गए।
जीव मिल्खा ने पहले राउंड में 66 का कार्ड खेला था और संयुक्त दूसरे स्थान पर थे लेकिन दूसरे राउंड की निराशा के बाद 27वें स्थान पर फिसल गए। जीव ने दूसरे राउंड में एक बर्डी, दो बोगी और एक डबल बोगी मारी। दो राउंड के बाद जीव का स्कोर दो अंडर 140 है। वह पीजीए टूर चैंपियंस कार्ड हासिल करने के प्रस्तावित मार्क से सात शॉट पीछे हैं।
जीव के हमवतन ज्योति रंधावा ने 71 का कार्ड खेला और वह 143 के स्कोर के साथ संयुक्त 43वें स्थान पर हैं।