प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'खेलो इंडिया संवाद' कार्यक्रम के तहत देशभर के युवाओं और खिलाड़ियों से वर्चुअल माध्यम से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को खेलों से जुड़ने, फिटनेस को प्राथमिकता देने और 'खेलो इंडिया' अभियान का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पटियाला स्थित पंजाबी विश्वविद्यालय में भी विद्यार्थियों को दिखाया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर (वीसी) और अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर अरुंधती चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। दोनों ने विद्यार्थियों और युवा खिलाड़ियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और खेलों के महत्व पर बातचीत की।
वाइस चांसलर ने कहा कि 'खेलो इंडिया' जैसे कार्यक्रमों से बच्चों को खेलों के साथ जोड़ने में मदद मिल रही है। खेलों के माध्यम से युवाओं की फिटनेस बेहतर होती है और उनका समय सकारात्मक गतिविधियों में इस्तेमाल होता है। उन्होंने कहा कि खेल तनाव और अवसाद जैसी स्थितियों से निपटने में भी मददगार हो सकते हैं और युवाओं को नशे से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।