Advertisement
Advertisement
Advertisement

मप्र में खेलो इंडिया का समापन शनिवार को

मध्य प्रदेश में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 का शनिवार को रंगारंग कार्यक्रमों के बीच समापन होगा। समापन के मौके पर गेम्स के एंथम हिन्दुस्तान का दिल धड़ का दो पर डांस परफॉर्मेंस होगा।

Advertisement
IANS News
By IANS News February 10, 2023 • 19:50 PM
Khelo India Youth Games Haryana 2021 postponed.
Khelo India Youth Games Haryana 2021 postponed. (Image Source: IANS)

मध्य प्रदेश में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 का शनिवार को रंगारंग कार्यक्रमों के बीच समापन होगा। समापन के मौके पर गेम्स के एंथम हिन्दुस्तान का दिल धड़ का दो पर डांस परफॉर्मेंस होगा।

राज्य में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 से प्रदेश में पिछले 13 दिन से बने उत्साहपूर्ण माहौल में विभिन्न राज्यों के लगभग छह हजार खिलाड़ियों ने 27 अलग-अलग खेल में पदकों के लिए जी-जान लगा दी। गेम्स का समापन बड़े तालाब पर शनिवार की शाम से रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय खेल एवं युवा कार्य मंत्री अनुराग ठाकुर मुख्य अतिथि होंगे। केंद्रीय खेल, युवा कार्य एवं गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रामाणिक और खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित ओलिंपियन शूटर गगन नारंग विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। समापन समारोह की अध्यक्षता प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया करेंगी।

भोपाल, 10 फरवरी मध्य प्रदेश में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 का शनिवार को रंगारंग कार्यक्रमों के बीच समापन होगा। समापन के मौके पर गेम्स के एंथम हिन्दुस्तान का दिल धड़ का दो पर डांस परफॉर्मेंस होगा।

Also Read: क्रिकेट के अनसुने किस्से

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed


Advertisement
TAGS
Advertisement