KIYG 2022 (Men's U18), qualifiers: UP Hockey, Hockey Chandigarh, Hockey MP register win. (Image Source: IANS)
भुवनेश्वर, 23 दिसम्बर खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 (पुरुष अंडर 18) के क्वालीफायर के तीसरे दिन शुक्रवार को उत्तर प्रदेश हॉकी, हॉकी चंडीगढ़ और हॉकी मध्य प्रदेश ने अपने-अपने मैच में जीत हासिल की।
दिन के पहले मैच में उत्तर प्रदेश हॉकी ने पूल ए में मणिपुर हॉकी के खिलाफ 6-1 से जीत दर्ज की। मनोज यादव (6, 26, 45, 47 मिनट) ने चार गोल किए। । अजीत यादव (53, 59 मिनट) ने भी उत्तर प्रदेश हॉकी की जीत में योगदान दिया। मणिपुर हॉकी के लिए एकमात्र गोल सिल्हेबा लिशम (56 मिनट) ने किया।
पूल ए के दूसरे मैच में हॉकी चंडीगढ़ ने हॉकी आंध्र प्रदेश को 6-0 से हराया। परमवीर सिंह (13, 23 मिनट) ने दो गोल किए, जबकि गुरप्रीत सिंह (6), रिशव (16), कवल सिंह ( 49) और सुरिंदर सिंह (51 मिनट) ने हॉकी चंडीगढ़ के लिए एक आरामदायक जीत पूरी करने के लिए एक-एक गोल किया।