हॉकी विश्व कप: एक सफल राष्ट्रव्यापी दौरे के बाद एफआईएच ओडिशा हॉकी विश्व कप 2023 के लिए प्रतिष्ठित ट्रॉफी रविवार को ओडिशा वापस आ गई। ट्रॉफी अब अगले तीन हफ्तों में ओडिशा के राज्यव्यापी दौरे पर जाएगी और लगभग 30 जिलों की यात्रा करेगी।
भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हॉकी इंडिया के अध्यक्ष और पद्म डॉ दिलीप टिर्की को ट्रॉफी भेंट करते हुए ट्रॉफी दौरे की शुरुआत की। ट्रॉफी पिछले तीन हफ्तों में राष्ट्रीय राजधानी सहित 13 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में घूमी थी।
25 दिसंबर को भुवनेश्वर लौटने से पहले ट्रॉफी पश्चिम बंगाल, मणिपुर, असम, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, नई दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ से होकर गुजरी। ट्रॉफी को ओडिशा के खेल मंत्री तुषारकांति बेहेरा, दिलीप टिर्की और भुवनेश्वर की मेयर सुलोचना दास द्वारा रिसीव किया गया।