Morocco's fairytale run continues as they stun Portugal to reach semifinals(PIC CREDIT: FIFA World C (Image Source: IANS)
मोरक्को शनिवार को पुर्तगाल पर 1-0 की जीत से फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम बन गई है, इस हार के साथ पुर्तगाल टीम फीफा वल्र्ड कप 2022 से बाहर हो गई और दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के खिताब का सपना भी टूट गया है।
पुर्तगाल, जिसने फिर से अपने स्टार स्ट्राइकर रोनाल्डो के बिना शुरूआत की, हाफ-टाइम से ठीक तीन मिनट पहले मोरक्को के लिए एन नेसरी ने हेडर के जरिए गोल किया। इससे मोरक्को टीम ने 1-0 की लीड ले ली।
पुर्तगाल के कोच फर्नांडो सैंटोस ने 37 वर्षीय रोनाल्डो की जगह युवा गोंकालो रामोस को चुना, ठीक वैसे ही जैसे अंतिम 16 में स्विट्जरलैंड को 6-1 से हराया था, जहां रामोस ने हैट्रिक बनाई थी। मिडफील्ड में विलियम कार्वाल्हो की जगह रुबेन नेव्स को एकमात्र बदलाव किया गया था।