Advertisement Amazon
Advertisement

डब्लूपीएल 2023 फाइनल: मुम्बई इंडियंस पुरुष टीम ने हरमनप्रीत एंड कंपनी को फाइनल के लिए शुभकामनाएं दीं

मुम्बई इंडियंस पुरुष टीम के कप्तान रोहित शर्मा और अन्य सदस्यों ने पहली महिला प्रीमियर लीग के दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रविवार को होने वाले फाइनल के लिए मुम्बई इंडियंस की महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

Advertisement
IANS News
By IANS News March 26, 2023 • 18:50 PM
Mumbai Indians men's team send good luck wishes to Harmanpreet & Co ahead of WPL final
Mumbai Indians men's team send good luck wishes to Harmanpreet & Co ahead of WPL final (Image Source: IANS)

मुम्बई इंडियंस पुरुष टीम के कप्तान रोहित शर्मा और अन्य सदस्यों ने पहली महिला प्रीमियर लीग के दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रविवार को होने वाले फाइनल के लिए मुम्बई इंडियंस की महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

दिल्ली कैपिटल्स ने तालिका में शीर्ष पर रहकर सीधे फाइनल में जगह बनायी जबकि मुम्बई ने एलिमिनेटर में यूपी वारियर्स को 72 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

रोहित ने वीडियो पर अपने सन्देश में कहा, मैं अपनी महिला टीम को फाइनल के लिए शुभकामनाएं देना चाहता हूं। आपने पिछले चार सप्ताह में जैसा खेल दिखाया उसका मैंने पूरा आनंद लिया। यह फाइनल है और आपको रोजाना फाइनल खेलने को नहीं मिलता।

दिल्ली कैपिटल्स ने तालिका में शीर्ष पर रहकर सीधे फाइनल में जगह बनायी जबकि मुम्बई ने एलिमिनेटर में यूपी वारियर्स को 72 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

Also Read: IPL के अनसुने किस्से


Advertisement
TAGS
Advertisement
Advertisement