रविवार सुबह 5 बजे मुर्शिदाबाद के अहरन गंगा घाट पर दुनिया की सबसे लंबी स्विमिंग कॉम्पिटिशन (तैराकी प्रतियोगिता) हुई। इस प्रतियोगिता में बांग्लादेश और देश के कई राज्यों के 27 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 81 किलोमीटर का यह दुनिया का सबसे लंबा स्विमिंग कॉम्पिटिशन देखने लायक था। प्रतिभागियों ने गंगा में तैरते हुए मुर्शिदाबाद के बरहमपुर में अपना कॉम्पिटिशन खत्म किया।
मुंबई की प्रतिभागी सान्वी ने कहा, "मैंने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 13-14 घंटे अभ्यास किया। मैंने इस प्रतियोगिता में प्रथम रहने के उद्देश्य से हिस्सा लिया था।"
81 किलोमीटर स्विमिंग कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने वाली दो 13 साल की प्रतिभागी रिद्धि भोर और त्रिशा वर्मा ने कहा, "हमने महाराष्ट्र से हिस्सा लिया और 81 किलोमीटर पूरा करके सभी पुरुष प्रतिभागियों को हराकर आगे बढ़ने की कोशिश करेंगी।