नेक्सो चैंपियनशिप 2026 में भारतीय गोल्फर शुभांकर शर्मा ने अंतिम दौर में ईवन-पार 72 का कार्ड खेला और संयुक्त 46वें स्थान पर रहते हुए अपना अभियान समाप्त किया। यह प्रतियोगिता स्कॉटलैंड के एबरडीन स्थित ट्रंप इंटरनेशनल गोल्फ लिंक्स में खेली गई।
शुभांकर शर्मा के आखिरी राउंड में तीन बर्डी और तीन बोगी शामिल थीं और उन्होंने टूर्नामेंट को चार-ओवर 292 के स्कोर के साथ पूरा किया। उनके चार राउंड के स्कोर 73-72-75-72 थे। साथी भारतीय खिलाड़ी युवराज संधू इस हफ्ते की शुरुआत में कट से बाहर हो गए थे।
स्कॉटलैंड के स्कॉट जेमिसन ने शानदार आखिरी राउंड में 67 का स्कोर करते हुआ अपना दूसरा डीपी वर्ल्ड टूर खिताब जीता। उन्होंने 11-अंडर पार का स्कोर किया और इंग्लैंड के मैथ्यू जॉर्डन से दो शॉट आगे रहे। 42 वर्षीय जेमिसन ने पिछले साल ग्रांट फॉरेस्ट की जीत के बाद ट्रम्प इंटरनेशनल गोल्फ लिंक्स में लगातार दूसरी बार स्कॉटिश जीत हासिल की।