pistol shooting ace Jaspal Rana.(photo:Facebook) (Image Source: IANS)
ओलंपियन और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित पिस्टल निशानेबाज जसपाल राणा को दिल्ली स्टेट राइफल एसोसिएशन (डीएसआरए) के अध्यक्ष के रूप में फिर से निर्विरोध चुन लिया गया है।
अन्य पदाधिकारी, जसपाल सिंह मारवाह (उपाध्यक्ष), अनुपम कमल (सचिव), ईश्वरिंदर जीत सिंह (संयुक्त सचिव) और राजीव शर्मा भी निर्विरोध चुने गए हैं।
शकुन भुगरा, फरीद अली, अचल सहगल, अजीत सिंह रणहोत्रा और राष्ट्रीय जूनियर राइफल टीम के कोच दीपक कुमार दुबे शासी निकाय के सदस्य चुने गए हैं।