PM Modi congratulates Indian Junior hockey team for Men's Junior Asia Cup title win (Image Source: Google)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय जूनियर हॉकी टीम को पुरुष जूनियर एशिया कप में जीत के लिए बधाई दी।
भारतीय टीम ने गुरुवार रात ओमान के सलालाह में पुरुष जूनियर एशिया कप 2023 के रोमांचक फाइनल मैच में पाकिस्तान को 2-1 से हराकर खिताब जीत लिया है।
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, पुरुषों के जूनियर एशिया कप में शानदार जीत के लिए हमारी जूनियर पुरुष हॉकी टीम को हार्दिक बधाई। उनकी जीत हमारे युवाओं की बढ़ती प्रतिभा और ²ढ़ संकल्प को दशार्ती है। उन्होंने भारत को बहुत गौरवान्वित किया है।