पीएम मोदी ने हॉकी विश्व कप के भव्य आयोजन के लिए बेल्जियम के प्रधानमंत्री को दी बधाई (पीएम मोदी ने हॉकी विश्व कप के भव्य आयोजन के लिए बेल्जियम के प्रधानमंत्री को दी बधाई )
बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बार्ट डी वेवर के नेतृत्व वाली बेल्जियम प्रतिनिधिमंडल के साथ हैदराबाद हाउस में गुरुवार को मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने समकक्ष डी वेवर को हॉकी विश्व कप 2026 के सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी।
पीएम मोदी ने कहा, "पिछले महीने बेल्जियम और नीदरलैंड ने मिलकर हॉकी विश्व कप का आयोजन किया था। इस विश्व कप के भव्य आयोजन के लिए मैं आपको बहुत बहुत बधाई देता हूं। मैं अपने खिलाड़ियों की मेहनत और प्रदर्शन के लिए भी उनकी सराहना करता हूं।"
बेल्जियम और नीदरलैंड की सह-मेजबानी में एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 का आयोजन हुआ। विश्व कप पुरुष और महिला दोनों वर्ग में आयोजित हुआ था। विश्व कप का आयोजन 15 अगस्त से 30 अगस्त के बीच हुआ था।