पीएम मोदी ने पेरिस डायमंड लीग में लंबी छलांग लगाने वाले मुरली श्रीशंकर की तारीफ की (Image Source: IANS)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लंबी छलांग लगाने वाले मुरली श्रीशंकर को पेरिस में गोल्डन लीग एथलेटिक्स मीट में तीसरा स्थान हासिल करने पर बधाई दी है।
श्रीशंकर ने पेरिस डायमंड लीग 2023 में पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा में 8.09 मीटर के प्रभावशाली प्रयास के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
पीएम मोदी ने शनिवार को एक ट्वीट में लिखा, श्रीशंकर मुरली ने पेरिस डायमंड लीग में शानदार प्रदर्शन के साथ इतिहास रचा! उनकी उल्लेखनीय छलांग ने उन्हें एक प्रतिष्ठित कांस्य पदक दिलाया, जिससे भारत को डायमंड लीग में लंबी कूद में पहला पदक मिला। उन्हें बधाई और उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।