प्रदर्शनकारी पहलवानों ने इंडिया गेट तक कैंडल मार्च निकाला (Image Source: Wasim Sarvar/IANS)
ओलंपियन पहलवान बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट के नेतृत्व में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी मंगलवार को इंडिया गेट पर कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एकत्र हुए।
बृजभूषण पर नाबालिग सहित कई युवा पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया है।
प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय ध्वज लेकर संसद भवन के पास, इंडिया गेट तक मार्च किया उनके साथ बड़ी संख्या में पुलिस तैनात थी।