Rhett to join Indian men's hockey team as analytical coach (Image Source: IANS)
हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को घोषणा की कि रहेट हलकेट और एलन टान को भारतीय पुरुष हॉकी टीम का क्रमश: विश्लेषक कोच और वैज्ञानिक सलाहकार नियुक्त किया गया है।
भारत में हॉकी की संचालन संस्था ने इससे पहले क्रैग फल्टन को पुरुष टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त करने की घोषणा की थी।
हॉकी इंडिया ने यह भी घोषणा की कि जूनियर महिला हॉकी टीम के प्रमुख कोच एंथनी फेरी भारतीय महिला हॉकी टीम के विश्लेषक कोच बनेंगे।