Sania Mirza to retire at next month's Dubai Tennis Championships (Image Source: IANS)
शीर्ष भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना सोमवार को यहां ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए।
भारतीय जोड़ी ने अपने दूसरे दौर के मैच में जापान की मकोटो निनोमिया और उरुग्वे के एरियल बेहार को 6-4, 7-6 (11-9) से हराया। अब उनका क्वार्टर फाइनल में लातवियाई-स्पेनिश जोड़ी जेलेना ओस्टापेंको और डेविड वेगा हर्नांडेज के साथ मुकाबला होगा।
रियो ओलंपिक के सेमीफाइनलिस्ट सानिया और बोपन्ना ने पहले दौर में ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी जैमी फोरलिस और ल्यूक सैविल को हराया था।