सीनियर मेंस इंटर-डिपार्टमेंट हॉकी: आरएसपीबी ने टीएनपी को 12-1 से हराया, साई और एआईपीएससीबी की लगातार दूसरी जीत (सीनियर मेंस इंटर-डिपार्टमेंट हॉकी: आरएसपीबी ने टीएनपी को 12-1 से हराया, साई और एआईपीएससीबी की लगातार दूसरी जीत)
रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (आरएसपीबी) ने हैदराबाद में आयोजित 6वीं हॉकी इंडिया सीनियर मेंस इंटर-डिपार्टमेंट नेशनल चैंपियनशिप 2026 में शनिवार को तमिलनाडु पुलिस (टीएनपी) को 12-1 से बुरी तरह हराया।
मुकाबले में अमनदीप लाकड़ा और सिमरनजोत सिंह दोनों ने हैट्रिक लगाई, जबकि श्रेयस धुपे ने इस बड़ी जीत में दो गोल किए। 'पूल डी' के इस मुकाबले में रोहित, रहीम सय्यद नियाज (कप्तान), रावत योगंबर और लवप्रीत सिंह ने भी गोल किए। यह जीत केनरा बैंक को 5-1 से हराने के एक दिन बाद मिली।
सेंट्रल सेक्रेटेरिएट (सीएस) ने भी 'पूल ए' के मैच में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को 5-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की। सीएस के लिए कप्तान चंदन सिंह और भरत महालिंगप्पा कुर्टाकोटी ने दो-दो गोल किए, जबकि मणिकांता वेंकटेश्वरलू ने 5वां गोल किया।