भारत के स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित ओलंपियन हरमीत देसाई एशियन गेम्स की तैयारी कर रहे हैं। एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम की तैयारी पर उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पदक जीतने की होगी।
हरमीत देसाई ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत में आगामी एशियन गेम्स, अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग के दबाव और भारतीय टेबल टेनिस में आए बदलावों और एशियन गेम्स के लिए भारतीय पुरुष टीम की तैयारियों पर अपनी राय रखी।
एशियन गेम्स के लिए भारतीय पुरुष टीम की तैयारियों पर हरमीत ने कहा, "टीम में अनुभव और युवा प्रतिभा का शानदार संतुलन है। टीम में उनके साथ मानव ठक्कर, मानुष शाह, जी. साथियान और पायस जैन शामिल हैं। हम पहले भी दुनिया की शीर्ष टीमों को हरा चुके हैं। हमारी कोशिश होगी कि एशियन गेम्स में एक टीम के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दें और देश के लिए मेडल लेकर आएं।"