डूरंड कप 2025: ईस्ट बंगाल ने मोहन बागान को हराकर जीता खिताब, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई (Image Source: IANS)
ईस्ट बंगाल एफसी ने 135वें डूरंड कप के फाइनल में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी मोहन बागान सुपर जायंट को 4-1 से हराकर खिताब जीत लिया। इस जीत के साथ ईस्ट बंगाल ने डूरंड कप का 17वां खिताब अपने नाम किया और मोहन बागान के सर्वाधिक 17 खिताबों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। फाइनल मैच के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे।
विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में खेले गए फाइनल मुकाबले में एडमंड लालरिंडिका शानदार हैट्रिक लगाकर ईस्ट बंगाल की जीत के नायक बने। ईस्ट बंगाल ने 22 वर्षों के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए शानदार अंदाज में ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी फाइनल मुकाबला देखा और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ईस्ट बंगाल को बधाई दी।