एशियन क्रॉस-कंट्री चैंपियनशिप के लिए 12 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित (Image Source: IANS)
आर्मी के हरमनजोत सिंह 21 फरवरी को जापान के फुकुओका में होने वाली एशियन क्रॉस-कंट्री चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली 12 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल होंगे। भारतीय टीम बुधवार को जापान के लिए रवाना होगी। यह जानकारी बहादुर सिंह सागू, अध्यक्ष एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने दी।
इंडियन एथलीट सीनियर मेंस, विमेंस और अंडर 20 ग्रुप में हिस्सा लेंगे। हरमनजोत सिंह मेंस 10 किलोमीटर में हिस्सा लेंगे। आदित्य गुर्जर, अभिनंदन सूर्यवंशी और करण रमेश सरनाडे मेंस अंडर 20 कैटेगरी में इंडिया को रिप्रेजेंट करेंगे। मेंस अंडर 20 इवेंट की दूरी 8 किलोमीटर है।
विमेंस 10 किलोमीटर टीम के मेंबर नंदिनी गुप्ता, उजाला, सोनिया और मुन्नी देवी हैं। वर्षा, मणि यादव, सोनम कुमारी और आरजू महिलाओं के अंडर20 ग्रुप में हिस्सा लेंगी।