135वां डूरंड कप: नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने एफसी1 को 2-1 से हराया, क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई (Image Source: IANS)
नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने मंगलवार को 135वें डूरंड कप के अपने आखिरी 'ग्रुप एफ' मैच में एफसी1 को 3-1 से शिकस्त देकर ग्रुप स्टेज में शानदार रिकॉर्ड के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
गुवाहाटी के इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पार्थिब गोगोई ने दोनों हाफ में गोल दागे, जबकि अलाएद्दीन अजराई ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के लिए तीसरा गोल किया। एफसी1 की तरफ से इकलौता गोल मोहम्मद इलियास ने किया।
'हाइलैंडर्स' ने अपने ग्रुप-स्टेज अभियान का समापन तीन मैचों में तीन जीत के साथ किया और 'ग्रुप एफ' के विजेता बने। वहीं, एफसी1 ने अपने पहले डूरंड कप अभियान का समापन तीन मैचों में तीन अंकों के साथ किया।