कॉमनवेल्थ क्यू स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का दूसरा एडिशन 7-10 अक्टूबर के बीच खेला जा रहा है, जिसमें 144 बेहतरीन क्यू स्पोर्ट्स खिलाड़ी वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जीत के लिए मुकाबला करेंगे।
इस चैंपियनशिप में 72 पुरुष और 72 महिला खिलाड़ी इंग्लिश बिलियर्ड्स, स्नूकर, 10-बॉल पूल, हेबॉल और ब्लैकबॉल में मुकाबला करेंगे। इसमें लगभग 42 कॉमनवेल्थ देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
चार दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता को एपेक्स स्पोर्ट्स प्रमोशन ने ऑर्गनाइज किया है और बिलियर्ड्स एंड स्नूकर फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएसएफआई) ने इसे होस्ट किया है। इसे वर्ल्ड कॉन्फेडरेशन ऑफ बिलियर्ड्स स्पोर्ट्स (डब्ल्यूसीबीएस) और कॉमनवेल्थ स्पोर्ट का समर्थन प्राप्त है। इसमें 10 मेडल इवेंट होंगे और यह पहली बार है जब इतनी प्रतिष्ठित मल्टी-डिसिप्लिन चैंपियनशिप भारत में आयोजित की जा रही है।