देशभर के लोगों को फिटनेस के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से फिट इंडिया मूवमेंट के तहत भारतीय सरकार द्वारा हर रविवार को 'संडे ऑन साइकिल' इवेंट का आयोजन किया जाता है। इस इवेंट में नामी हस्तियां, एथलीट और अलग-अलग क्षेत्र के दिग्गज लोग हिस्सा लेते हैं। रविवार को 'संडे ऑन साइकिल' के 79वें संस्करण का आयोजन मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में किया गया।
'संडे ऑन साइकिल' के 79वें संस्करण की थीम 'नशा मुक्ति भारत अभियान' रखी गई, जिसके तहत लोगों को नशा छोड़ने और स्वास्थ्य जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस इवेंट में साल 2019 में मिसेज इंडिया का खिताब जीतने वालीं और फिट इंडिया की ब्रांड एंबेसडर किरण चिल्लर शामिल हुईं। उन्होंने पत्रकारों संग बातचीत करते हुए कहा, "40 लाख लोग पिछले एक साल में संडे ऑन साइकिल से जुड़ चुके हैं। यह हर किसी के लिए एक शानदार पहल है।"