पुणे में गुरुवार से 41वें पीएसपीबी इंटर-यूनिट हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन (Image Source: IANS)
पुणे प्रतिष्ठित पीएसपीबी इंटर-यूनिट हॉकी टूर्नामेंट के 41वें संस्करण की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। यह टूर्नामेंट मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां देश-विदेश के कई स्टार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
इस प्रतियोगिता का आयोजन पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (पीएसपीबी) के तत्वावधान में किया जा रहा है। टूर्नामेंट में भारत की प्रमुख पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स (पीएसयू) की टीमें हिस्सा लेंगी और खेल भावना व उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ खिताब के लिए मुकाबला करेंगी।
इस साल पुणे में यह टूर्नामेंट भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की ओर से, बीपीसीएल के चीफ जनरल मैनेजर, स्पोर्ट्स, दीपक जैन के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।