फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 11 जून से होने जा रहा है। फुटबॉल के इस मेगा इवेंट में कई खिलाड़ी ऐसे रहे हैं, जिन्होंने अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाया है। आइए आपको पिता-बेटे की ऐसी 5 जोड़ियां बताते हैं, जो अपने नेशनल टीम की ओर से विश्व कप में हिस्सा ले चुकी हैं।
लुइस पेरेज और मारियो पेरेज: मेक्सिको की तरफ से लुइस और मारियो पेरेज दोनों ही फीफा विश्व कप खेल चुके हैं। पिता लुइस 1930 में हुए वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा रहे थे। वहीं, उनके बेटे और मिडफील्डर खिलाड़ी मारियो 1950 में खेले गए विश्व कप में मेक्सिको की ओर से खेलते हुए नजर आए थे। हालांकि,पिता और बेटे दोनों ही पूरे विश्व कप में एक गोल तक नहीं कर सके थे।
मार्टी और जोस वैंटोलरा: पिता मार्टी वैंटोलरा और बेटे जोस वैंटोलरा विश्व कप में खेल चुके हैं। पिता मार्टी 1934 में खेले गए फीफा विश्व कप में स्पेन टीम का हिस्सा रहे थे। वहीं, जोस वैंटोलरा 1970 में हुए वर्ल्ड कप में मेक्सिको टीम की ओर से खेलते हुए नजर आए थे। हालांकि, 4 मुकाबलों में वह एक गोल भी नहीं कर सके थे, जबकि पिता भी गोल करने में नाकाम रहे थे।