5वीं इंडियन ओपन जंप्स: ट्रिपल जंपर अबूबकर ने जीता गोल्ड, जानिए अन्य मुकाबलों के परिणाम (Image Source: IANS)
5वीं इंडियन ओपन जंप्स प्रतियोगिता के पहले दिन, पुरुषों के ट्रिपल जंप इवेंट में अब्दुल्ला अबूबकर और प्रवीण चित्रवेल के बीच गोल्ड मेडल के लिए जबरदस्त मुकाबला हुआ, जिसमें अबूबकर ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
शनिवार को बेंगलुरु स्थित अंजू बॉबी जॉर्ज फाउंडेशन कैंपस में आयोजित इस प्रतियोगिता में एयर फोर्स का प्रतिनिधित्व करने वाले अब्दुल्ला अबूबकर की पहली जंप 16.05 मीटर की थी। दूसरी कोशिश में उन्होंने 16.57 मीटर की जंप लगाई। अपनी तीसरी कोशिश में सही लय पकड़ी और 16.83 मीटर की दूरी तय करके गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। हालांकि, उन्होंने आखिरी तीन जंप नहीं कीं।
सीजन की इस पहली प्रतियोगिता में प्रवीण चित्रवेल को 16.78 मीटर की जंप के साथ सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।