24 फरवरी से वडोदरा में 72वीं सीनियर नेशनल मेंस कबड्डी चैंपियनशिप की शुरुआत (Image Source: IANS)
वडोदरा के समा इंडोर कॉम्प्लेक्स में 24 से 27 फरवरी के बीच 72वीं सीनियर नेशनल मेंस कबड्डी चैंपियनशिप 2026 का आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता में भारत से 31 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें करीब 400 खिलाड़ी खिताब के लिए कड़ा मुकाबला करेंगे।
एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया (एकेएफआई) की तरफ से आयोजित इस टूर्नामेंट में अनुभवी खिलाड़ियों और उभरती प्रतिभाओं का मिश्रण देखने को मिलेगा। प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन 12 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी भी प्रतिस्पर्धा करेंगे।
प्रमुख खिलाड़ियों में पीकेएल सीजन 12 के शीर्ष 3 रेडर शामिल हैं। इनमें अयान लोहचब, देवांक दलाल और भरत हुड्डा भी हैं।