दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 22 में रहने वालीं वान्या शर्मा ने महज 8 साल की उम्र में योग में विश्व स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। वान्या ने बैंकॉक में आयोजित हुए चौथे यूवाईएसएफ एशिया पैसिफिक योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए।
इसके साथ ही उन्होंने 'चैंपियन ऑफ चैंपियंस' की ट्रॉफी को भी अपने नाम किया। वान्या ने इसी साल दिसंबर में होने वाले यूवाईएसएफ वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वान्या ने 'आईएएनएस' से बात करते हुए बताया कि वह सिर्फ 2 साल की उम्र से ही योग कर रही हैं और वह 20 विश्व रिकॉर्ड बना चुकी हैं। वान्या के अनुसार, वह प्रतिदिन 2 घंटे योग की प्रैक्टिस करती हैं।