A game-changer: Savita lauds gender equality Hockey India League (Image Source: IANS)
Hockey India League: भारतीय महिला हॉकी गोलकीपर और पूर्व कप्तान सविता पुनिया ने हॉकी इंडिया की आगामी हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) 2024-25 समेत अन्य इवेंट को लेकर लैंगिक समानता के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की है।
हॉकी इंडिया लीग के इतिहास में पहली बार इस टूर्नामेंट में न केवल पुरुष टीमें बल्कि महिला टीमें भी भाग लेंगी, और दोनों श्रेणियों को समान महत्व दिया जाएगा।
हॉकी इंडिया लीग 2024-25 दिसंबर 2024 के आखिरी सप्ताह से फरवरी 2025 के पहले हफ्ते तक आयोजित की जायेगी। इस टूर्नामेंट में 8 पुरुष टीमें और 6 महिला टीमें भाग लेंगी। खास बात यह है कि पुरुष और महिला लीग एक साथ खेली जायेगी, जो वैश्विक खेल लीग में एक बड़ा क्षण होगा।