खेल के क्षेत्र में भी रोजगार के भरपूर अवसर, विश्व योगासन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के बाद बोले (Image Source: IANS)
गुजरात के अहमदाबाद में प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का आयोजन 4 से 8 जून तक किया गया था। इस चैंपियनशिप में 60 से अधिक देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। भारत की टीम में बिहार राज्य के खिलाड़ी भी शामिल थे और उन्होंने अपने प्रदर्शन से न सिर्फ देश के लिए पदकों की संख्या बढ़ाई, बल्कि बिहार राज्य का नाम रोशन किया। अहमदाबाद से पटना लौटने पर बिहार के प्रतिभागियों का भव्य स्वागत किया गया।
एयरपोर्ट पर सारांश कुमार, दिलीप कुमार और सुधांशु शेखर का स्वागत माला पहनाकर किया गया। तीनों को प्रशंसकों और शुभचिंतकों ने मालाओं से लाद दिया।
मीडिया से बात करते हुए सारांश कुमार ने कहा, "मैंने स्वर्ण पदक जीता है। इसके लिए मैं बिहार सरकार को धन्यवाद देना चाहूंगा। बिहार सरकार की वजह से ही मुझे बेहतर प्रशिक्षण का अवसर मिला और मैं स्वर्ण पदक जीत सका।"