आरती साहा: महज 11 साल की उम्र में ओलंपिक डेब्यू, इंग्लिश चैनल पार करने वाली पहली एशियाई महिला (आरती साहा: महज 11 साल की उम्र में ओलंपिक डेब्यू, इंग्लिश चैनल पार करने वाली पहली एशियाई महिला )
भारत की महान तैराकों में शुमार आरती साहा ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली सबसे युवा एथलीट हैं, जिन्होंने साल 1952 में यह कारनामा 11 साल 10 महीने और 305 दिन की उम्र में किया था। आरती ने महज 19 साल की उम्र में इंग्लिश चैनल को पार करते हुए रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवाया था। वह इसे पार करने वालीं पहली एशियाई महिला भी हैं।
24 सितंबर 1940 को कलकत्ता में जन्मीं आरती ने महज 4 साल की उम्र से तैराकी शुरू कर दी थी। अगले ही साल उन्होंने पहली बार प्रतियोगिता भी जीत ली।
इस बीच आरती को सचिन नाग का मार्गदर्शन मिला, जो ओलंपियन के साथ एशियन गेम्स के चैंपियन भी थे। आरती ने फ्रीस्टाइल और ब्रेस्टस्ट्रोक इवेंट में पश्चिम बंगाल के लिए कई प्रतियोगिताएं जीतीं। साल 1951 में आरती ने 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में नेशनल रिकॉर्ड बनाया।