विदेशी रेफरी को अनुचित फेवर देने के आरोप, कोरिया फुटबॉल एसोसिएशन को मांगनी पड़ी माफी (Image Source: IANS)
साउथ कोरिया फुटबॉल संघ (केएफए) ने शनिवार को उन आरोपों को लेकर माफी मांगी, जिनमें कहा गया था कि साल 2011 और 2012 में साउथ कोरिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से पहले और बाद में विदेशी रेफरी और मैच अधिकारियों के लिए सेक्सुअल मनोरंजन की व्यवस्था की गई थी। केएफए ने इस मामले पर खेद व्यक्त करते हुए विवाद के लिए माफी मांगी।
साउथ कोरिया फुटबॉल संघ की तरफ से यह माफी ऐसे समय में मांगी गई है, जब संघ फीफा वर्ल्ड कप 2026 से जल्द बाहर होने के बाद विवादों में घिरा हुआ है।
'सिन्हुआ' की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय मीडिया ने हाल ही में बताया था कि एसोसिएशन ने साल 2011 और 2012 में कई वर्ल्ड कप और ओलंपिक क्वालीफायर और फ्रेंडली मुकाबलों के दौरान विदेशी रेफरी और मैच अधिकारियों के लिए इस तरह के मनोरंजन का इंतजाम किया था।