ग्रीको-रोमन रेसलर सुनील कुमार आइची-नागोया एशियन गेम्स के लिए जापान गए थे। यह कॉन्टिनेंटल गेम्स में उनकी दूसरी भागीदारी थी। हालांकि, सुनील पुरुषों के 87 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड जीतने के इरादे से जापान गए थे, लेकिन उन्हें ब्रॉन्ज से ही संतोष करना पड़ा। सुनील को अपनी कोशिश पर गर्व है, क्योंकि घुटने की सर्जरी के बाद वापसी करते हुए उन्होंने यह कामयाबी हासिल की।
नागोया में मेडल जीतने के बाद सुनील ने सबसे पहले अपनी मा को फोन किया, क्योंकि उन्हीं के आशीर्वाद और सहयोग से वे रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया से गुजर पाए थे।
बुधवार को उनके स्पॉन्सर्स ने सुनील के हवाले से कहा, "भारत के लिए मेडल जीतना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं देश के लिए गोल्ड जीतने के इरादे से यहां आया था, इसलिए मुझे पता है कि मैं और बेहतर कर सकता था, लेकिन चोट से उबरकर पोडियम तक पहुंचने पर मुझे गर्व है। घुटने की सर्जरी के बाद, आईआईएस ने रिहैबिलिटेशन के दौरान मेरा साथ दिया और मुझे और मजबूती से वापसी करने में मदद की। जीतने के बाद मैंने सबसे पहले अपनी मां को फोन किया। मैं सभी के आशीर्वाद और सहयोग के लिए सचमुच आभारी हूं। मैं वापस जाकर उसके साथ इस जीत का जश्न मनाने के लिए बहुत उत्साहित हूं।"