Nishio: Asian Games Womens 75kg Boxing Final — Lovlina Borgohain vs Bao Ziyi (Nishio: Asian Games Womens 75kg Boxing Final — Lovlina Borgohain vs Bao Ziyi)
Asian Games Women: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन से फोन पर बात की और एशियाई खेलों में 75 किलोग्राम बॉक्सिंग कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने इस उपलब्धि को राज्य और देश के लिए बेहद गर्व का पल बताया।
टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली लवलीना ने फाइनल में चीन की बाओ जियी को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। वह मैरी कॉम के बाद एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला बॉक्सर बन गई हैं।
मुख्यमंत्री सरमा ने बताया कि उन्होंने असम में जन्मी बॉक्सर को उनके जन्मदिन के मौके पर असम के लोगों की ओर से बधाई देने के लिए फोन किया।