मौजूदा चैंपियन भारत ने शनिवार को एएचएफ जूनियर विमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए साउथ कोरिया को 5-1 से हराया।
सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम का प्रदर्शन दमदार रहा। ड्रैग-फ्लिक स्पेशलिस्ट सुप्रिया ने शानदार खेल दिखाते हुए पेनल्टी कॉर्नर पर तीन गोल दागते हुए हैट्रिक लगाई। अपना खिताब बचाने की राह पर चल रही भारतीय टीम ने संभलकर शुरुआत करने के बाद खेल पर नियंत्रण बनाया और धीरे-धीरे बढ़त बनाई। फाइनल में भारतीय टीम का सामना मेजबान चीन और जापान के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।
शुरुआती क्वार्टर में कड़ा मुकाबला देखने को मिला, क्योंकि दोनों ही टीमें ज्यादा खिलाड़ियों को आगे भेजने से बच रही थीं। हालांकि, भारत ने धीरे-धीरे अपनी लय हासिल की और 13वें मिनट में गतिरोध तोड़ा, जब मधु सिदार ने एक बेहतरीन अटैकिंग मूव को पूरा करते हुए मौजूदा चैंपियन को 1-0 की बढ़त दिलाई।