वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2029 की मेजबानी करेगा अहमदाबाद (वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2029 की मेजबानी करेगा अहमदाबाद)
अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएफ) के अनुसार, चीन के निंगबो में रविवार को आयोजित कार्यकारी बोर्ड की बैठक में अहमदाबाद को मेजबानी अधिकार प्रदान किए गए।
भारत ने इस प्रतियोगिता की मेजबानी हासिल करने के लिए रूस और वेनेजुएला को पीछे छोड़ा। इसी के साथ गुजरात का नाम प्रमुख अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन आयोजनों की मेजबानी करने वाले प्रतिष्ठित स्थलों में शामिल हो गया है।
गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने 'एक्स' पर लिखा, "भारत के लिए बड़ी खबर। अहमदाबाद 2029 आईडब्ल्यूएफ वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 और एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के बाद, अब दुनिया के बेहतरीन भारोत्तोलक गुजरात आ रहे हैं।"