एआईएफएफ की जनरल बॉडी ने नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट को अपनाने की मंजूरी दी (Image Source: IANS)
ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) ने शनिवार को कोलकाता में आयोजित स्पेशल जनरल बॉडी मीटिंग (एसजीबीएम) में नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट 2025 (एनएसजीए) को अपना लिया है।
स्पेशल जनरल बॉडी मीटिंग में कार्यकारी समिति के 19 सदस्य, सदस्य राज्य संघों के 32 सदस्यों के साथ फीफा और एशियन फुटबॉल कन्फेडरेशन (एएफसी) के प्रतिनिधि मौजूद रहे। एक आधिकारिक बयान में कहा गया, "जनरल बॉडी ने सर्वसम्मति से एआईएफएफ द्वारा एनएसजीए को अपनाने की मंजूरी दे दी।"
नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट राष्ट्रीय खेल ढांचे के तहत भारतीय फुटबॉल प्रशासन में एक अहम भूमिका निभाएगा, क्योंकि यह सभी खेल संघों के लिए शासन संरचना को बेहतर बनाने और पारदर्शिता व जवाबदेही बढ़ाने पर जोर देता है।