एएफसी अजाक्स ने अनुभवी गोलकीपर मार्क-आंद्रे टेर स्टेगन को साइन करने के लिए एफसी बार्सिलोना के साथ आधिकारिक समझौता कर लिया है। 34 वर्षीय खिलाड़ी एक सीजन के लिए लोन डील पर एम्स्टर्डम स्थित क्लब से जुड़ेंगे। इससे पहले, वह जनवरी में अस्थायी रूप से ला लीगा चैंपियन बार्सिलोना को छोड़कर लोन पर गिरोना गए थे।
30 अप्रैल 1992 को जर्मनी के मोनचेंग्लादबाख में जन्मे टेर स्टेगन ने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत बोरूसिया मोनचेंग्लादबाख के साथ की थी। अपने घरेलू क्लब के लिए साढ़े तीन सीजन और 127 मैच खेलने के बाद, उन्होंने साल 2014 में एफसी बार्सिलोना के साथ करार किया था।
टेर स्टेगन ने साल 2015 में बार्सिलोना के साथ चैंपियंस लीग जीती थी। 'ब्लौग्राना' (बार्सिलोना) के साथ 21 ट्रॉफियां जीतने वाले टेर स्टेगन ने क्लब के लिए 423 मैच खेले हैं। वह एफसी बार्सिलोना के लिए सर्वाधिक आधिकारिक मैच खेलने वाले 11वें खिलाड़ी और लियोनेल मेसी के बाद दूसरे सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी हैं।