New Delhi: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा। देश की झोली में कुल 39 मेडल आए। हालांकि, इस बार के कॉमनवेल्थ गेम्स में रेसलिंग और शूटिंग को शामिल नहीं किया गया, जिसमें आमतौर पर भारत के सबसे ज्यादा मेडल आते हैं। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इन खेलों के ना होने को लेकर नाराजगी जाहिर की थी और इसका पुरजोर विरोध करने की सलाह दी थी।
हालांकि, केजरीवाल की इस बात का करारा जवाब केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने दिया है। खेल मंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स पर लिखा, "केजरीवाल जी, आप एकदम निश्चिंत रहिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जब भारत 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन करेगा, तो वह सबसे भव्य और ऐतिहासिक होगा। उस दौरान हमारे सभी प्रमुख स्पोर्ट्स भी इसमें शामिल होंगे और हम अपने सर्वाधिक मेडल्स भी जीतेंगे। ये नए भारत की गारंटी है।"