अल्माटी ओपन: रुबलेव को मात देकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे मैनारिनो (अल्माटी ओपन: रुबलेव को मात देकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे मैनारिनो)
फ्रांस के एड्रियन मैनारिनो ने कजाखस्तान में जारी 'अल्माटी ओपन' में बड़ा उलटफेर करते हुए रूस के चौथी वरीयता प्राप्त आंद्रे रुबलेव को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
इस जीत के साथ मैनारिनो ने अल्माटी ओपन में अपने शानदार रिकॉर्ड को भी बरकरार रखा। वह एटीपी 250 स्तर के इस टूर्नामेंट में चौथी बार अंतिम आठ (क्वार्टर फाइनल) में पहुंचने में सफल रहे। अब फ्रांसीसी खिलाड़ी का सामना निकोलोज बासिलाश्विली से होगा, जिन्होंने फाकुंडो डियाज एकोस्टा को 6-2, 6-4 से हराया।
इस जीत के साथ, फ्रांसीसी खिलाड़ी मैनारिनो ने टूर्नामेंट में कुल 13 जीत दर्ज की हैं, जो एक रिकॉर्ड है। इसमें 2023 में उनका खिताब जीतना और 2020 में फाइनल तक पहुंचना शामिल है।