अल्माटी ओपन: युकी भांबरी-रयान सेगरमैन की जोड़ी ने जीता मेंस डबल्स का खिताब (अल्माटी ओपन: युकी भांबरी-रयान सेगरमैन की जोड़ी ने जीता मेंस डबल्स का खिताब)
भारत के युकी भांबरी और अमेरिका के रयान सेगरमैन की जोड़ी ने रविवार को एटीपी 250 अल्माटी ओपन में मेंस डबल्स का खिताब अपने नाम किया। इस जोड़ी ने रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रिया के लुकास मीडलर और नील ओबरलीटनर को तीन सेटों में हराया।
1 घंटे 26 मिनट तक चले इस मुकाबले में भारतीय-अमेरिकी जोड़ी ने अल्माटी एरिना में 7-6(3), 6-7(1), [10-2] से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की। यह भांबरी का पांचवां एटीपी टूर खिताब है।
पहला सेट काफी कड़ा रहा, जिसमें दोनों टीमों ने आत्मविश्वास के साथ अपनी सर्विस बरकरार रखी। अंत में, सेट का फैसला टाईब्रेक में हुआ, जहां भांबरी और सेगरमैन ने 7-3 से जीत हासिल की। दूसरे सेट में ऑस्ट्रियाई जोड़ी ने वापसी की और टाईब्रेक में 7-1 से दबदबा बनाते हुए मैच को बराबरी पर ला दिया, जिससे मुकाबला निर्णायक टाईब्रेक तक पहुंचा।