अमांडा अनिसिमोवा कलाई में चोट के कारण सिंगापुर ओपन से बाहर (अमांडा अनिसिमोवा कलाई में चोट के कारण सिंगापुर ओपन से बाहर)
दूसरी वरीयता प्राप्त अमांडा अनिसिमोवा को बाएं हाथ की कलाई में चोट के कारण 'सिंगापुर ओपन' से अपना नाम वापस लेना पड़ा है। इसी के साथ डब्ल्यूटीए 500 टूर्नामेंट में एशियाई दौरे की शुरुआत करने की उनकी उम्मीदें खत्म हो गईं।
वर्ल्ड नंबर 11 अमेरिकी खिलाड़ी को इस हफ्ते सिंगापुर में अपना डेब्यू करना था। उन्हें पहले राउंड में 'बाई' मिला था और दूसरे राउंड में उनका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की तालिया गिब्सन से होना था, जिन्होंने फियोना फेरो को मात दी थी।
इसके बजाय, 'लकी लूजर' विक्टोरिया मोर्वायोवा को मेन ड्रॉ में जगह दी गई है, जो गिब्सन का सामना करेंगी। 296वें नंबर की स्लोवाक खिलाड़ी को सप्ताहांत में क्वालीफाइंग के आखिरी राउंड में जोआना गारलैंड से हार का सामना करना पड़ा था।