सिर्फ 12 वर्षीय अगस्त्य मित्तल का कमाल, महाराष्ट्र स्टेट बिलियर्ड्स और स्नूकर चैंपियनशिप में ट्रिपल क्राउन जीता (सिर्फ 12 वर्षीय अगस्त्य मित्तल का कमाल, महाराष्ट्र स्टेट बिलियर्ड्स और स्नूकर चैंपियनशिप में ट्रिपल क्राउन जीता)
12 वर्षीय अगस्त्य मित्तल ने महाराष्ट्र स्टेट बिलियर्ड्स और स्नूकर चैंपियनशिप में जूनियर और सब-जूनियर कैटेगरी में 'ट्रिपल क्राउन' जीतने वाले सबसे कम युवा खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया है।
अगस्त्य मित्तल ने मुंबई के खार जिमखाना में आयोजित स्टेट रैंकिंग इवेंट में तीन महाराष्ट्र स्टेट टाइटल अपने नाम कर लिए हैं। उन्होंने सब-जूनियर स्नूकर, सब-जूनियर बिलियर्ड्स और जूनियर बिलियर्ड्स इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। यह उपलब्धि इसलिए भी खास रही है, क्योंकि अगस्त्य ने जूनियर बिलियर्ड्स कैटेगरी में अपने से बड़े खिलाड़ियों के खिलाफ मुकाबला करते हुए दोनों सब-जूनियर कैटेगरी में भी टाइटल जीते।
मंगलवार को जारी एक बयान में उनके करीबियों ने बताया कि अगस्त्य ने स्नूकर के निर्णायक फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 'बेस्ट-ऑफ-फाइव' मुकाबले में 3-0 से शानदार जीत हासिल की।