अमित पंघाल: बड़े भाई ने बॉक्सर बनाने के लिए किए त्याग, कॉमनवेल्थ गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप में देश के लिए जीता मेडल (अमित पंघाल: बड़े भाई ने बॉक्सर बनाने के लिए किए त्याग, कॉमनवेल्थ गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप में देश के लिए जीता मेडल)
अमित पंघाल की गिनती भारत के सबसे बेहतरीन मुक्केबाजों में की जाती है। अमित वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में देश के लिए सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले बॉक्सर बने। इसके साथ ही उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भी 'गोल्डन पंच' लगाया।
अमित का जन्म 16 अक्टूबर 1995 को हरियाणा के रोहतक जिले के मायना गांव में हुआ। अमित को घर में ही शुरुआत से बॉक्सिंग का माहौल मिला। अमित के बड़े भाई अजय खुद बॉक्सर थे और वह निरंतर ट्रेनिंग किया करते थे।
अमित को बॉक्सिंग से परिचित और इस खेल में करियर बनाने के लिए मोटिवेट करने वाले भी उनके बड़े भाई ही थे। आर्थिक तंगी के चलते किसान पिता अमित या अजय में से किसी एक को ही बॉक्सिंग की ट्रेनिंग कराने में समर्थ थे। ऐसे में बड़े भाई ने अपने करियर का त्याग करते हुए अमित को ट्रेनिंग के लिए आगे भेजा।