अनुष्का यादव ने हैमर थ्रो मीट रिकॉर्ड बेहतर किया; इलांगोवन ने पोल वॉल्ट में जीता गोल्ड (अनुष्का यादव ने हैमर थ्रो मीट रिकॉर्ड बेहतर किया; इलांगोवन ने पोल वॉल्ट में जीता गोल्ड )
65वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शनिवार को 18 वर्षीय हैमर थ्रोअर अनुष्का यादव ने मीट रिकॉर्ड तोड़ा। अनुष्का ने लोहे की गेंद को 66.53 मीटर की दूरी तक फेंकते हुए मंजू बाला के पांच साल पुराने रिकॉर्ड (64.42) को तोड़ दिया।
अनुष्का यादव ने 62.21 मीटर, 65.75 मीटर, 66.47 मीटर, फाउल, 66.53 मीटर, 65.25 मीटर दूर थ्रो कीं। उनका पर्सनल बेस्ट 67.02 मीटर है और वह एशियन गेम्स 2026 में चौथे स्थान पर रही थीं। वहीं, महिलाओं के पोल वॉल्ट में एशियन गेम्स 2026 की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बारानिका इलांगोवन (रेलवे) ने शनिवार को आसानी से जीत हासिल की। उनकी बेस्ट जंप 4.10 मीटर थी।
तीसरा दिन का परिणाम: