एपीएल सीजन 2: पृथ्वीराज योद्धाज ने दर्ज की 5-1 से जीत, चेरो आर्चर्स को मिली लगातार तीसरी हार (एपीएल सीजन 2: पृथ्वीराज योद्धाज ने दर्ज की 5-1 से जीत, चेरो आर्चर्स को मिली लगातार तीसरी हार)
आर्चरी प्रीमियर लीग (एपीएल) के दूसरे सीजन में पृथ्वीराज योद्धाज ने बुधवार को चेरो आर्चर्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-1 से आसान जीत दर्ज की। दोनों टीमों के बीच हुए पिछले मुकाबले में पृथ्वीराज योद्धाज को जीत के लिए तीन सडन डेथ टाईब्रेकर का सहारा लेना पड़ा था, लेकिन इस बार टीम ने किसी तरह का दबाव नहीं दिखाया और एकतरफा अंदाज में मुकाबला अपने नाम कर लिया।
योद्धाज की जीत में 16 वर्षीय रिकर्व आर्चर गाथा आनंदराव खडाके और एशियन गेम्स के कंपाउंड मेडलिस्ट गणेश थिरुमुरु की बेहतरीन शूटिंग का अहम योगदान रहा। आनंदराव ने 60 में से 58 अंक हासिल किए, जबकि गणेश ने 59 अंक जुटाए।
इस जीत के साथ, योद्धाज ने अपनी हार का सिलसिला तोड़ा और आठ अंकों तक पहुंच गए, जबकि चेरो आर्चर्स को अब लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा है।