ओलंपियन धीरज बोम्मदेवरा और एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट ज्योति सुरेखा वेन्नम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खेल योजनाओं और सुधारों की तारीफ की है। भारतीय तीरंदाजों ने कहा कि अब एथलीट्स और फेडरेशनों को वर्ल्ड-क्लास इक्विपमेंट, विदेशी एक्सपोजर या पैसों की मदद के लिए सिस्टम के आगे गिड़गिड़ाने की जरूरत नहीं पड़ती।
धीरज एशियन गेम्स 2026 में रिकर्व कैटेगरी में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिन्हें 'टॉप्स' के जरिए लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक साइकिल में अब तक कुल मिलाकर लगभग 66.28 लाख रुपए की मदद मिली है। वहीं, ज्योति, जो 'टॉप्स' कोर ग्रुप का हिस्सा हैं, जिन्हें अब तक करीब 24.56 लाख रुपए की मदद मिली है।
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की तरफ से आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, दोनों तीरंदाजों से पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने और उनके कार्यकाल में भारतीय खेलों में आए बदलावों के बारे में उनकी राय पूछी गई।