नोएडा स्टेडियम के तीरंदाज भरेंगे नई उड़ान, खेलों का हब बनेगा नोएडा : शालिनी सिंह (Image Source: IANS)
नोएडा स्टेडियम के आर्चरी ग्राउंड में पिनाका आर्चरी अकादमी का विधिवत उद्घाटन हवन और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बना दिया।
अकादमी का संचालन अजीत कुमार सिंह आर्चरी अकादमी के सहयोग से किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शालिनी सिंह एवं विशिष्ट अतिथि डीडीआरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एनपी सिंह, ‘सखा एक पहल’ की अध्यक्षा विभा चुघ तथा ओमवीर यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
अकादमी का संचालन बालम सिंह खानी द्वारा किया जाएगा, जबकि इसका नेतृत्व युवा क्रांति सेना के चेयरमैन लोकेश चौहान और अध्यक्ष अविनाश सिंह करेंगे।